पुरानी रंजिश में खूनी खेल: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला


 

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :एन.के.जे. थाना क्षेत्र में मारपीट और धारदार हथियार से हमले का गंभीर मामला सामने आया है। बड़ी खिरहनी के एक मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्यन दुबे, अंकित और विक्की यादव ने एक राय होकर अभिषेक साहू उर्फ लव को घेर लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में अभिषेक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एन.के.जे. थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विवेचना जारी है।




Post a Comment

Previous Post Next Post