जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन शुरू
कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस - जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हो चुकी है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी ने समूची खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संचालित करने की हिदायत दी है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार ने बताया कि गुरूवार को उपार्जन केन्द्र विलायतकलाला में 19 क्विंटल एवं स्लीमनाबाद में 54.5 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की गई। जिले के 5 हजार 416 कृषकों द्वारा अपनी उपज के विक्रय हेतु अब तक स्लॅाट बुकिंग की जा चुकी है।
कलेक्टर कटनी के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी परिहार एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला द्वारा कन्हवारा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया गया और खरीदी केन्द्र प्रभारी को आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Post a Comment