भागने से पहले दबोचा गया चोर, लाखों की रकम बरामद


*भागने से पहले दबोचा गया चोर, लाखों की रकम बरामद*

 कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :थाना माधवनगर क्षेत्र में निजी बैंक एजेंसी संचालक के घर हुई करीब 13 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई अधिकांश नकदी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और सटीक टीमवर्क के चलते आरोपी को भागने से पहले ही दबोच लिया गया।


माधवनगर निवासी अमित जैसवानी (40) माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की नकदी CMS सर्विस के माध्यम से बैंकों में जमा करने का कार्य करते हैं। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्ति और बैंक अवकाश के चलते उनके घर में लगभग 13 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर पूरी रकम पार कर दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

  • आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई
  • साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई
  • जिलेभर में घेराबंदी कराई गई

सूचना मिली कि संदिग्ध दोपहिया वाहन से जबलपुर की ओर भाग रहा है। तत्काल स्लीमनाबाद और सिहोरा पुलिस को अलर्ट किया गया। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मगन यादव उर्फ राजवीर (46) निवासी वार्ड क्रमांक 01, थाना कुठला को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—

  • ₹12,51,995 नगद
  • वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन
  • घटना के समय पहने गए कपड़े
    बरामद किए हैं।




पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






खबरों व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 

कटनी संवाददाता :9977535212

Post a Comment

Previous Post Next Post