*महिला आरक्षण बिल 2023 लागू करो, अभी करो : महिला कांग्रेस* *प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर अभियान की शुरुआत



*महिला आरक्षण बिल 2023 लागू करो, अभी करो : महिला कांग्रेस*

*प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर अभियान की शुरुआत*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देश पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में “महिला आरक्षण बिल अधिनियम लागू करो, अभी करो” अभियान की शुरुआत की गई।

सौम्या राँधेलिया ने बताया कि इस अभियान के तहत कटनी नगर के प्रत्येक वार्ड से महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड भेजकर लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग कर रही हैं।

अभियान का शुभारंभ बुधवार को मुख्य डाकघर परिसर के सामने किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर पोस्टकार्ड लिखे। पोस्टकार्ड में “33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करो, अभी करो” की मांग के साथ एसटी, एससी एवं ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में तुरंत शामिल करने की बात प्रमुख रूप से उठाई गई।

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया है। उनका कहना था कि महिला आरक्षण बिल 2023 संसद में पारित हो चुका है, लेकिन इसे तत्काल प्रभाव से लागू नहीं किया जा रहा है। महिला कांग्रेस ने इसे महिलाओं के साथ अन्याय बताते हुए देशव्यापी स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।

कार्यक्रम में अजय खटिक, अजय जसवानी, माया चौधरी, मीनाक्षी वल्लवी, हेमा शर्मा, मुमताज बानो, मनीषा सोलंकी, नीरा सोनी, रेणुका निषाद, मीरा सिंह, गुड्डी सिंह, सुमन सेन सहित अनेक महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





खबरों के लिए सम्पर्क करे 

9977535212

8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post