नल-जल योजना के नाम पर ठगी: बुजुर्ग महिला से 85 हजार की ठगी, ‘बीएनएस’ में मामला दर्ज


 

नल-जल योजना के नाम पर ठगी: बुजुर्ग महिला से 85 हजार की ठगी, ‘बीएनएस’ में मामला दर्ज

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :डिजिटल इंडिया और सरकारी योजनाओं के विस्तार के साथ-साथ साइबर और पारंपरिक ठगी के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं। ताजा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के समदड़िया सिटी से सामने आया है, जहां ‘नल-जल योजना’ का लाभ दिलाने के नाम पर एक बुजुर्ग महिला को शातिर ठग ने अपना निशाना बनाते हुए 85 हजार रुपये की ठगी कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समदड़िया सिटी निवासी 62 वर्षीय रेखा तिवारी (पति महेंद्र कुमार तिवारी) से एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया। आरोपी ने खुद को किसी शासकीय योजना से जुड़ा अधिकारी या कर्मचारी बताते हुए महिला को भरोसे में लिया और ‘नल-जल योजना’ का लाभ दिलाने का झांसा दिया।

बताया जाता है कि आरोपी ने योजना की प्रक्रिया, दस्तावेजों और कथित शुल्क का हवाला देते हुए महिला का विश्वास जीत लिया। बातचीत के दौरान उसने अलग-अलग कारण बताकर पीड़िता से कुल 85 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठग की बातों में आकर महिला ने रकम दे दी, लेकिन लंबे समय तक कोई लाभ नहीं मिलने और आरोपी द्वारा संपर्क तोड़ दिए जाने पर उसे ठगी का अहसास हुआ।

शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे पीड़िता माधवनगर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


माधवनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जो पूर्व में आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत आता था। 





खबरों के लिए सम्पर्क करे 

9977535212

8989601972



Post a Comment

Previous Post Next Post