*कटनी जंक्शन: प्लेटफार्म नंबर 3 पर रेल अधिकारियों का छापा, भारी मात्रा में अन-अप्रूव्ड खाद्य सामग्री जब्त*



*कटनी जंक्शन: प्लेटफार्म नंबर 3 पर रेल अधिकारियों का छापा, भारी मात्रा में अन-अप्रूव्ड खाद्य सामग्री जब्त*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आज रेल अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 3 स्थित स्टालों पर नियमों की अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।


*सांची पार्लर पर मिली अन-अप्रूव्ड सामग्री*

निरीक्षण दल जब सतna एंड की ओर स्थित सांची मिल्क पार्लर पहुंचा, तो वहां सांची के अधिकृत उत्पादों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर अन-अप्रूव्ड खाद्य पदार्थ भी बेचे जा रहे थे। इनमें बड़ी संख्या में मिल्क प्रोडक्ट शामिल थे, जिन्हें रेलवे द्वारा विक्रय हेतु अनुमति प्राप्त नहीं थी। अधिकारियों ने मौके पर ही इन सामग्रियों को जब्त कर पंचनामा तैयार किया।


*जबलपुर एंड के स्टॉल पर भी कार्रवाई*

इसी तरह की जांच जबलपुर एंड की ओर स्थित एक अन्य स्टॉल पर भी की गई। यहां भी जांच के दौरान कई अन-अप्रूव्ड खाद्य आइटम विक्रय हेतु रखे पाए गए। रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सामग्रियों को भी अपने कब्जे में ले लिया।


*निरीक्षण दल में ये अधिकारी रहे मौजूद*

रेलवे की इस प्रभावी कार्रवाई में मुख्य रूप से शामिल रहे:

- CCI: एच.के. शुक्ला

- SMC: घनश्याम धुर्वे

- CHI: बलवेंद्र प्रताप सिंह

- Dpty: विजय कुशवाहा

इस औचक निरीक्षण से स्टेशन परिसर के स्टॉल संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से समझौता करने वाले संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post