*रीठी हत्याकांड: बिहार से दबोचे गए 5 फरार आरोपी, पारधी डेरे में हुई थी जघन्य हत्या*


 *रीठी हत्याकांड: बिहार से दबोचे गए 5 फरार आरोपी, पारधी डेरे में हुई थी जघन्य हत्या*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । थाना रीठी अंतर्गत ग्राम बूढ़ा में हुए जघन्य हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच फरार आरोपियों को बिहार के पटना जिले से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  

पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या

घटना 12 मार्च 2026 की है, जब डिजाइन बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी बुराई को लेकर ग्राम बूढ़ा के मेहराज पारधी, टन्नी पारधी और उनके साथियों ने मिलकर उसके पति 'उन्हत्तर पारधी' को ऑटो से उतारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव को बूढ़ा पहाड़ के नीचे गड्ढे में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 296(बी), 140(1), 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।  


*बिहार तक पीछा कर पकड़ा गया*

वारदात के बाद आरोपी अपने पूरे डेरे के साथ फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पटना (बिहार) में लोकेट किया। पुलिस टीम ने वहां गोपनीय रूप से जानकारी जुटाई और काफी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।  


*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*:

मेहराज पारधी  

टन्नी पारधी  

अजूबा पारधी  

ओकीन पारधी  

सोजन पारधी  


*हथियार और मोटरसाइकिल बरामद*

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए निम्नलिखित सामान जब्त किए हैं:  

02 चाकू  

01 बका  

01 डंडा  

01 मोटरसाइकिल  


*इनकी रही विशेष भूमिका*

इस सफल कार्यवाही में रीठी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उपनिरीक्षक दिनेश चौहान, विनोद पटेल, सउनि जयचंद, प्रआर. अजय मेहरा, राम पाठक और साइबर सेल से आर. शुभम गौतम व अमित श्रीपाल सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post