अनिल पांडे, गेंद लाल हल्दकार, भोलू खटीक व राजू शिव पाठक जुआ खेलते गिरफ्तार, 73,600 रुपये नगद व वाहन जब्त



अनिल पांडे, गेंद लाल हल्दकार, भोलू खटीक व राजू शिव पाठक जुआ खेलते गिरफ्तार, 73,600 रुपये नगद व वाहन जब्त

बहोरीबंद (कटनी)/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । थाना बहोरीबंद अंतर्गत पुलिस ने जुआ खेलते चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुआ भिड़की हार के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अनिल पांडे, गेंद लाल हल्दकार, भोलू खटीक एवं राजू शिव पाठक को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं कुल 73,600 रुपये नगद जब्त किए हैं। इसके अलावा मौके से 3 मोटरसाइकिल एवं एक शिफ्ट कार भी जब्त की गई है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय विश्वकर्मा एवं बहोरीबंद थाना पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post