मंदिर भी नहीं सुरक्षित! माता के गहने चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार
मां दुर्गा के मंदिर पर चोरों का धावा—आभूषण उड़ाए, ₹95 हजार का माल बरामद, दो आरोपी दबोचे
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :दिनांक 29.03.2029 को प्रार्थी संतोष बर्मन पिता आशाराम बर्मन निवासी पिपरौध थाना माधवनगर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया की हमारे घर के सामने हम लोगो पारिवारिक दुर्गा मंदिर बना हुआ है जिसमे दुर्गा माता की मूर्ती के ऊपर चांदी के छोटे बड़े 02 छत्र, माता जी गले मे सोने का मंगलसूत्र तथा चांदी की सुतिया पहने थी। कल दिनांक 28.03.26 को मेरे घर मे बोरिंग हो रही थी तो मै रात करीब 1.30 बजे तक जग रहा था। आज दिनांक 29.03.26 सुबह करीब 08.30 बजे पड़ोस की काजल पटवा जो कि रोज सुबह मंदिर की सफाई करती है आकर बताई कि मंदिर मे दुर्गा माता की मूर्ती के ऊपर चांदी के छोटे बड़े 02 छत्र, माता जी गले मे सोने का मंगलसूत्र तथा चांदी की सुतिया नही है कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया हैं । दौरान विवेचना थाना कोतवाली कटनी एवं थाना एन.के.जे. के चोरी के अपराध मे गिरफ्तार शुदा आरोपी (1) प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल निवासी आनाथालय अयोध्या नगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला एस.के.पी. थाना एन.क.जे. (2) राहुल सोनी पिता स्व. श्री पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया से पूछताछ की गयी जिन्होने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे आदतन अपराधी है जिसके विरुध्द थाना कोतवाली, कुठला , एन.के.जे. ,बडवारा,स्लीमनाबाद, जिला उमरिया, व सिहोरा मे कई संम्पत्ती संबंधी अपराध दर्ज है एवं थाना माधवनगर कटनी क्षेत्र के ग्राम पिपरौध के माता जी के मंदिर मे चोरी करना बताये जिनके कब्जे से 150 ग्राम चांदी एवं एक सोने जैसे धातू का लाकेट कीमती लगभग 95000 रुपए विधिवत जप्त किए गए है ।आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया ।
आरोपीगण –
(1) प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता गुड्डू उर्फ कृष्ण कुमार दुबे उम्र 20 साल आनाथालय अयोध्या नगर चार लाईन भोपाल हाल उड़िया मोहल्ला एस.के.पी. थाना एन.क.जे.
(2) राहुल सोनी पिता स्व. पुरुषोत्तम दास सोनी उम्र 38 साल निवासी शांति मार्ग नम्बर उमरिया जिला उमरिया (म.प्र.)
बरामद शुदा मशरूका - 150 ग्राम चांदी जैसे धातू एवं एक सोने जैसे धातू का लाकेट कीमती लगभग 95000 रुपए
सराहनीय भूमिका - झिंझरी चौकी प्रभारी उप.निरी. राजेश कुमार दुबे , सउनि शशिभूषण , स.उ.नि. सतीश भगत , प्र.आर. 82 राजेश चौधरी , प्र.आऱ. 435 पंकज त्रिपाठी , प्र.आऱ. 419 हरिशंकर शुक्ला , आर. 589 अजय , म.आर. 704 प्रीति तिवारी , सैनिक 06 अक्षय पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment