*कट्टे और चाकू की नोंक पर खाली प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, बाउंड्री वॉल ढहाई*



*कट्टे और चाकू की नोंक पर खाली प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, बाउंड्री वॉल ढहाई*

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद बदमाशों के एक बड़े गिरोह ने एक खाली प्लॉट पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने न केवल वहां मौजूद व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन भी किया।



पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शंभू कोरी (40 वर्ष), निवासी नुनागर शाहनगर, बरगवां स्थित 'डन साहब' के खाली प्लॉट पर मौजूद थे। इसी दौरान करीब 10 से 12 अज्ञात हमलावर अचानक वहां आ धमके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अपने साथ कट्टा और चाकू जैसे घातक हथियार लिए हुए थे।



आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी शंभू कोरी को पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की और देखते ही देखते प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ढहा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।



घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 291/26 दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post