*कन्हवारा में युवक की नृशंस हत्या: मारपीट के बाद जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी*
कटनी / आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यहाँ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। हत्या की इस खौफनाक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने एक युवक का अधजला शव देखा। घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना कुठला थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कटनी सीएसपी और कुठला पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए जबलपुर से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि आग लगाने से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था।

Post a Comment