आरक्षक पलाश दुबे ने शराब दुकान मैनेजर को दी जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज के बाद थाने में दर्ज हुआ मामला


आरक्षक पलाश दुबे ने शराब दुकान मैनेजर को दी जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज के बाद थाने में दर्ज हुआ मामला


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी


:माधवनगर थाना क्षेत्र के बिलहरी मोड़ स्थित शराब दुकान पर एक रसूखदार पुलिसकर्मी द्वारा दुकान के मैनेजर के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अपने ही विभाग के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जब इसकी जानकारी एसपी अभिनव विश्वकर्मा को हुई तो उन्होंने ने ही कार्यवाही के निर्देश दिए।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना झींझरी समीप  मोड़ पर स्थित शराब दुकान की है। पीड़ित लालू जायसवाल (30 वर्ष), जो मूलतः चंदौली (यूपी) का निवासी है और यहाँ शराब दुकान में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान आरोपी  आरक्षक पलाश दुबे अपने एक अन्य साथी के साथ वहाँ पहुँचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर पलाश दुबे और मैनेजर लालू जायसवाल के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मी पलाश दुबे ने अपने पद की गरिमा को ताक पर रखकर मैनेजर को सरेराह माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब मैनेजर ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली।



मैनेजर लालू जायसवाल की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पुलिसकर्मी पलाश दुबे और उसके साथी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।



खबरों व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 

कटनी संवाददाता :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post