बेक़ाबू ट्रक बना काल: लमतरा ब्रिज पर व्यक्ति की जान गई

 बेक़ाबू ट्रक बना काल: लमतरा ब्रिज पर व्यक्ति की जान गई



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा ब्रिज पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार दुर्जनपुर (कैमोर) निवासी विनोद विश्वकर्मा (45 वर्ष), जो वर्तमान में लमतरा में रह रहे थे, 23 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे किसी कार्य से जा रहे थे, तभी लमतरा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विनोद विश्वकर्मा ने  दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 


मृतक की पत्नी उमा विश्वकर्मा की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 31/26 के तहत धारा 194 बीएनएसएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post