जुहला में बिना लाइसेंस खुली ‘चलती-फिरती’ शराब दुकान, बाइक के झोले से हो रही खुलेआम बिक्री 18 पाव की जब्ती, मगर बड़ा नेटवर्क अब भी आज़ाद


 जुहला में बिना लाइसेंस खुली ‘चलती-फिरती’ शराब दुकान, बाइक के झोले से हो रही खुलेआम बिक्री


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार अब खुलकर सामने आने लगा है। हालात यह हैं कि शासकीय शराब दुकानों से स्थाई पेकारी जुहला के पासबनाई गई है जहाँ बाइक मे झोला टांग उसमे शराब भरकर बाइक के जरिए गली-मोहल्लो मे दिन रात बेचा जा रहा है, जहां खुलेआम इसकी बिक्री हो रही है। खासकर जुहला क्षेत्र में ट्रेडर्स दुकान की आड़ मे स्थाई पेकारी के जरिए अवैध शराब की बिक्री ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वही NKj थाना के द्वारा हर माह दिखावी कार्यवाही के नाम पर बार बार इसी स्थान से छूट पुट मात्रा मे शराब जप्त कर दिखावी प्रकारण बना दिया जाता है और सुबह शाम दिन रात यूँही अवैध शराब  बेचने की हरी झंडी  उक्त थाने से दे दी जाती है?


इसी कड़ी में एनकेजे थाना पुलिस ने 21 अप्रैल को एक कार्रवाई करते हुए शुभम जायसवाल (27), निवासी प्रेमनगर को पकड़कर उसके कब्जे से 18 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर दुर्गा चौक से ग्राम जुहला मार्ग पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने ढाबे के पास ग्राहक का इंतजार करते मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 180 एमएल की 18 सीलबंद पाउच बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 1800 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर शराब जब्त की और उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। जब्त शराब को मालखाने में सुरक्षित रखा गया है और मामले की विवेचना जारी है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि जब अवैध शराब की बिक्री रोजाना खुलेआम हो रही है, तो पुलिस की नजर इससे कैसे चूक रही है? क्या केवल छोटी-छोटी कार्रवाई कर बड़े नेटवर्क को नजरअंदाज किया जा रहा है, या फिर कहीं न कहीं इस अवैध कारोबार को मौन सहमति मिल रही है?

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाए, ताकि गली-मोहल्लों में पनप रहे इस अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।






खबरों के लिए सम्पर्क करे 


8989601972

9977535212

Post a Comment

Previous Post Next Post