*बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात सरेराह खूनी संघर्ष*..* जनसुनवाई में शिकायत करना पड़ा भारी: कटनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा पीड़ित


*बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात सरेराह खूनी संघर्ष*..*



जनसुनवाई में शिकायत करना पड़ा भारी: कटनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा पीड़ित


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी : शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात सरेराह खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जनसुनवाई में की गई एक शिकायत से नाराज होकर दो आरोपियों ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि हमले के बाद घायल युवक अपनी जांघ में फंसा हुआ चाकू लेकर ही सीधे पुलिस चौकी पहुंच गया।



जानकारी के अनुसार, नदी पार निवासी रमेश अहिरवार ने पिछले दिनों मोहल्ले में होने वाली पत्थरबाजी को लेकर पुलिस जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर मोहल्ले के ही कुछ युवक उनसे रंजिश रख रहे थे। रविवार रात जब रमेश खेर माता मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।



प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पास आरोपी ओम कचेर और सोजल अहिरवार ने रमेश को रोका और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जब रमेश ने मना किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने रमेश की जांघ पर चाकू से जोरदार वार किया, जिससे चाकू जांघ की हड्डी के पास गहरे तक फंस गया।



घटना के बाद घायल रमेश ने हिम्मत नहीं हारी। वह उसी अवस्था में ऑटो पकड़कर सीधे बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर उस समय दंग रह गए जब पीड़ित ने अपनी जांघ में फंसा हुआ चाकू निकालकर पुलिस के सामने टेबल पर रख दिया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।



जानकारी अनुसार पुलिस पीड़ित रमेश अहिरवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान के आधार पर आरोपी ओम कचेर और सोजल अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


वही आप को बता दे कुछ दिन पूर्व ही कोतवाली थाना अंतर्गत शम्भू टाकीज समीप चाकू बाजी की घटना हुई थी पुनः एक बार फिर उसी थाना के बस स्टैंड चौकी क्षे त्र मे चाकू बाजी की घटना सामने आई है 


ज़ब उक्त चाकू बाजी की घटना को लेकर  जानकारी हेतु बस स्टैंड चौकी के प्रभारी से संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन नही रिसीव किया गया है 

Post a Comment

Previous Post Next Post