शादी समारोह में बारातियों पर लाठीचार्ज: के मामले पर "मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ" की एंट्री
सिविल वेशधारी व पुलिसकर्मियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी जिले मे इंद्रा नगर मे शादी मे मारपीट कि घटना पर अनुसूचित जाति जन -जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने एक पत्र कटनी पुलिस कप्तान के नाम सौपा है जिसमे कुछ इस प्रकार कि मांगे रखी गई है
इंद्रा नगर शादी समारोह मे बारतियों पर पुलिस एवं सिविल ड्रेस मे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बर्बतापूर्ण लाठी भाजने के समंध मे..
उपरोक्त विषय अंतर्गत लेख है की दिनांक 20.04.26 क़ो जिला मैहर के ग्राम अमदरा से अनुसूचित जाति समाज की बारात इंद्रा नगर थाना कुठला कटनी मे आई हुई थी उपरोक्त वैवाहिक कार्यक्रम मे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सिविल ड्रेस मे तथा साथ मे पुलिस कर्मीयों द्वारा बारतियों के साथ के साथ अत्यंत अमानवीय एवं बर्बता पूर्वक मारपीट की गई एवं अशोभनीय व्यवहार किया गया जिससे जो पूर्णतः असंवैधानिक दायरे मे था एवं बिना किसी ठोस आधार के पुलिस द्वारा लाठी भांजा गया जिससे कई कई निर्दोष व्यक्तियों क़ो चोट आई और समारोह का मोहोल भय भीत मे तब्दील हो गया जिससे सम्पूर्ण समाज मे डर का का वातावरण निर्मित हो गया है जैसा की मारपीट करने वाले व्यक्ति एवं पुलिस वालों ने जान बुझ कर इस तरह के मारपीट क़ो अंजाम दिए है
यह कृत्य न केवल मानवीय अधिकारोका उल्लंन है बल्कि लोक तांत्रिक व्यवस्था मे नागरिकोकी स्वतंत्रता एवं गरिमा के विरुद्ध भी है इस प्रकार की कार्यवाही कानून व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर अनुचित एवं अस्वीकार है
अतः संघ आप से मांग करता है की :-
1.सिविल ड्रेस मे मारपीट करने वालों क़ो चिन्हित कर एवं लाठी भंाजने वाले पुलिस कर्मियों पर अनुसूचित जाति जन जाति अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जावे.उक्त घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाये तथा लाइन अटैच के स्थान पर मारपीट मे संलिप्त पुलिस कर्मियों क़ो निलंबित करते हुए कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की जावे
2.उक्त घटना मे कथित फिरियादि साहिल खान की रिपोर्ट पर पीड़ित पक्ष राहुल चौधरी एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इसी प्रकार पीड़ित पक्ष के साथ अमानवीय मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारीयों की ओर से भी पीड़ित पक्ष राहुल चौधरी एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया किया गया है इस प्रकार एक ही घटना मे दो -दो एफ आई आर (fir )दर्ज की गई है जो की पुलिस की सोची समझी दूषित मानसिकता का स्पष्ट घोतक है
3.पीड़ित पक्ष द्वारा रिपोर्ट करने पर उसकी रिपोर्ट नही लिखी गई है न ही कोई मेडिकल परीक्षण कराया गया जो की प्रत्येक मनुष्य के मानव अधिकारोका स्पष्ट हनन है आज ही पीड़ित पक्ष की ओर से भी मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये
6.साथ ही पीड़ित पक्ष के ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसको खारीज किया जाए
अतः संघ के प्राप्त आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर गंभीरता से विचार करते हुए मांग कि गई प्रत्येक बिंदु पर कार्यवाही करते हुए कि गई कार्यवाही से संघ क़ो अवगत कराने का कस्ट करे यदि मांग अनुसार कार्यवाही नही कि गई तो उपरोक्त उपरोक्त मामले क़ो लेकर संघ भारत शासन मप्र शासन, मानव अधिकारआयोग एवं अनुसूचित जनक़ो जाति जानकारी भेजने एवं जिला स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी
उक्त पत्र जिला अध्यक्ष अजाक्स कटनी के द्वारा लिखा गया है
कटनी संवाददाता :खबरों के लिए सम्पर्क करे
9977535212
8989601972


Post a Comment