भगवान परशुराम जयंती पर ब्राम्हण समाज कैमोर का भव्य आयोजन, भक्ति भाव से गूंजा नगर

 

भगवान परशुराम जयंती पर ब्राम्हण समाज कैमोर का भव्य आयोजन, भक्ति भाव से गूंजा नगर

कटनी। ब्राम्हण समाज कैमोर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मुरलीधर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

आयोजन की शुरुआत महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भगवान परशुराम की विधि-विधान से आरती की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर के समस्त विप्र बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद ब्राम्हण समाज कैमोर में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post