अम्बेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर झूमे हजारों लोग


    अम्बेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर झूमे हजारों लोग


कटनी/न्यूज़ एम एम पी एक्सप्रेस :भारत रत्न डॉ. भीमराव   अम्बेडकर   की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य और ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कटनी मुख्य स्टेशन से शुरू हुआ यह विशाल जुलूस नगर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


जुलूस में शामिल लोग बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होकर बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते दिखे। नीले झंडों और बैनरों से सजा यह जनसैलाब पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।


इस आयोजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के साथ-साथ कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। जुलूस के दौरान अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।


वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।


 अम्बेडकर  जयंती के इस अवसर पर निकले इस भव्य जुलूस ने सामाजिक एकता और बाबा साहेब के विचारों के प्रति लोगों की आस्था को एक बार फिर मजबूती से प्रदर्शित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post