ऑपरेशन शिकंजा” का बड़ा प्रहार : 105 शराब माफियाओं पर केस, करीब 2.89 लाख की अवैध शराब जब्त


 

“ऑपरेशन शिकंजा” का बड़ा प्रहार : 105 शराब माफियाओं पर केस, करीब 2.89 लाख की अवैध शराब जब्त

कटनी : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ जिलेभर में दबिश देकर 105 शराब कारोबारियों पर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 88 हजार 900 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले से नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना बताया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और उनकी टीमों ने एक साथ समूचे जिले में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 356 लीटर अवैध देशी प्लेन एवं मसाला शराब, 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 56 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस ने 105 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7587615946 पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post