महानदी में समाया मासूम, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
15 वर्षीय किशोर लापता, NDRF और स्थानीय गोताखोर जुटे तलाश में
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड्डी महानदी पुल के पास स्थित संगम घाट शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे का गवाह बन गया। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर पहुंची तथा देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
जानकारी के अनुसार बरही थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया सानी निवासी अनुपम गुप्ता (15) पिता शिवप्रकाश गुप्ता शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ महानदी के संगम घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और देखते ही देखते नदी में समा गया। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती दौर में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के चलते सफलता नहीं मिल सकी। बाद में बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल NDRF टीम को बुलाया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे NDRF के जवान घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च लाइट और अन्य संसाधनों की मदद से देर रात तक नदी और बहाव क्षेत्र में किशोर की तलाश जारी रही।
थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि पुलिस और रेस्क्यू टीम हर संभव प्रयास से रात्रि क़ो 1 बजे नदी मे गुम हुआ बच्चा क़ो खोज लिया गया था.

Post a Comment