ओवरटेक के दौरान डंपर ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला


 

ओवरटेक के दौरान डंपर ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :माधवनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जबलपुर जा रही एक कार को पीछे से आ रहे डंपर ने ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पेशे से अधिवक्ता है और सोमवार रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 20 CJ 3818 से परिवार सहित कटनी से जबलपुर जा रहे थे। रात करीब 10:55 बजे जैसे ही उनकी कार माधवनगर गेट मेन रोड पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे डंपर क्रमांक MP21 H 0801 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ओवरटेक किया और कार के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पूरा दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान कार में मौजूद धनीराम केवट और अर्चना केवट ने पूरी घटना देखी। हादसे के बाद फरियादी अपने जीजा धनीराम केवट के साथ थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

माधवनगर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post