*स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु जल भंडारण टंकियों की साफ-सफाई की चलेगी मुहिम*
*जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने पीएचई, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी - जल गंगा संवर्धन अभियान सेवा के अंतर्गत विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता हेतु जल भंडारण टंकियों की साफ सफाई स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत *स्वच्छता साथी-वाश ऑन व्हील* सेवा के माध्यम से कराए जाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केंद्र एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने इसी प्रकार ग्राम पंचायतों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता हेतु जल जीवन मिशन अंतर्गत ओवर हेड टंकियों की नियमित साफ-सफाई एवं संस्थाओं/घरों के नलों में होने वाली छोटी-मोटी टूट फूट जैसे नल टोंटियों/ वाल्व सुधार करने हेतु वाश ऑन व्हील सेवा से कराने एवं निर्मित मोबाइल ऐप में ऑनलाइन बुकिंग एवं सेवा प्रदाय की नवीन सुविधाओं का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Post a Comment