कटनी जिले मे एन के जे थाना क्षेत्र मे चाकू बाजी का आरोपी गिरफ्तार एनकेजे पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार


 कटनी जिले मे एन के जे थाना क्षेत्र मे चाकू बाजी का आरोपी गिरफ्तार 

 एनकेजे पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को  किया गिरफ्तार 


   न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /कटनी :    श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एन.के.जे. उपनिरी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्या के प्रयास के आरोपी को पता लगाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।  

विवरण - दिनांक 29/05/2026 को प्रार्थी संजय उर्फ रिक्की जायसवाल पिता स्व. सजन लाल जायसवाल उम्र 34 साल नि. बैंकट वार्ड मस्जिद के पास थाना कोतवाली जिला कटनी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29/05/2026 की रात मै अपने काम से घर लौट रहा तो जिला अस्प. कटनी के सामने चाय की दुकान में चाय पीने के लिये रूका तभी वहां एक मोटर साइकिल से कासिम भाईजान मोटर साईकिल को तेजी से जिला अस्प. कटनी के अंदर गया और जाते जाते मुझे आवाज लगाया तब मै भी पीछे पीछे जिला अस्प. कटनी के गेट से अंदर जाकर देखा तो कासिम भाईजान मेरे भाई भोलू उर्फ भगवान दास जायसवाल को घायल अवस्था में लेकर आया तब भोलू उर्फ भगवान दास जायसवाल से पूंछा तो बताया कि मैं और कासिम भाईजान आज दिनांक 29/05/2026 की रात करीबन 01.00 बजे तिलक कालेज तरफ गये थे।  रात को महामाया कालोनी, तिलक कालेज के पास आमरोड में भजीता अभिषेक जायसवाल मिला था भजीता अभिषेक जायसवाल से पुरानी बुराई की बात को लेकर बहस हो गयी थी।तो अभिषेक जायसवाल ने मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर यह कहते हुये कि आज तुझे जान से मार डालूगा मुझे चाकू से पेट में दाहिने तरफ मारा है। इस वक्त रिपोर्ट करने थाना आया हूं। रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही की जावे । प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर धारा 296ए,109(1) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।  

                    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया । श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, अति पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक(मुख्या.) महोदय के मार्गदर्शन पर आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई।घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए।जिसमें अभिषेक जैसवाल द्वारा घटना कारित करना पाया गया। आरोपी की पता तलाश करने पर आरोपी को उसके घर के पास से पुलिस अभिरक्षा में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ की गई । पूछताछ करने पर आरोपी अभिषेक जायसवाल द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया । जिससे घटना में प्रयुक्त चाकू को उसके कब्जे से विधिवत् जप्त कर गिरफ्तार किया गया। ।जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी दाखिल कराया गया। आरोपी से पूंछतांछ करने पर बात सामने आई कि भोलू जायसवाल रिश्ते में अभिषेक  जायसवाल का चाचा लगता था ।जिनका पिछले 02 साल से आपसी मन मुटाव चल रहा था।उसी रंजिश को लेकर दिनांक 29/05/26 की रात अभिषेक जायसवाल का भोलू जायसवाल से वाद विवाद हुआ था ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम - अभिषेक जायसवाल  उम्र 23 साल निवासी महामाया कलोनी थाना एन.के.जे.कटनी   

जप्ती - 01 लोहे का धारदार चाकू 

सराहनीय विशेष भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उनि नरेश झारिया,  प्र0आर 63 गणेश दत्त मिश्रा, प्र0आर0 278 आरिफ हुसैन ,प्र.आर. 198 आशीष शुक्ला, आर0 324 अर्पित पटेल,एनआरएस सोनू कहार,आनंद तिवारी,धुरेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका

Post a Comment

Previous Post Next Post