कोतवाली थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट से मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से सनसनी


 

डॉ. वैश्य गली के खाली प्लॉट में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका पर जांच तेज

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्थित डॉ. वैश्य गली रविवार सुबह उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब एक खाली प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से खाली प्लॉट से तेज दुर्गंध आ रही थी। रविवार सुबह संदेह होने पर लोगों ने प्लॉट के भीतर जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि उसकी मौत कई दिन पहले हुई होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद शव यहां लाकर तो नहीं फेंका गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। तब तक पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर हर पहलू पर जांच आगे बढ़ा रही है।

इस पूरी घटना क्रम पर अभी तक कोई अधिकारीक बयान नही आया है 

Post a Comment

Previous Post Next Post