मीडिया की खबर के बाद जागा निगम, राय कॉलोनी में बिना अनुमति हो रहे चार निर्माणों पर कार्रवाई


 

मीडिया की खबर के बाद जागा निगम, राय कॉलोनी में बिना अनुमति हो रहे चार निर्माणों पर कार्रवाई

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । स्थानीय मीडिया द्वारा राय कॉलोनी में बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण कार्यों का मामला उजागर किए जाने के बाद नगर निगम का अतिक्रमण विभाग सक्रिय हो गया। शनिवार को शिकायत और मीडिया में मामला सामने आने के उपरांत निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए चार निर्माण कार्यों को तत्काल रुकवा दिया।

जानकारी के अनुसार, दुगाड़ी नाला के समीप स्थित राय कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान चार भवनों का निर्माण बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के कराया जाता पाया गया। जांच के बाद निगम अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार किया तथा निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री को जब्त करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भवन निर्माण प्रारंभ करने से पहले संबंधित विभाग से विधिवत स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी कर किए जाने वाले निर्माण कार्यों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी निर्माण से पहले आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post