*बरही से कटनी तक बेखौफ हो रहा रेत का अवैध परिवहन प्रशासन मौन,पुलिस माइनिंग राजस्व विभाग पर उठ रहे सवाल*
कटनी :कटनी जिले में रेत माफियाओं ने नियम कायदों को दरकिनार कर नदी नालों को छलनी कर अवैध तरीके से रेत का परिवहन कर शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं लेकिन इस ओर जिम्मेदार प्रशासन कुंभकर्ण निद्रा में लीन है। जिले से लेकर स्थानीय स्तर तक के प्रशासनिक अधिकारी पुलिस राजस्व माइनिंग विभाग के जिम्मेदार मौन धारण किए हैं ?*
*रेत माफिया के आगे नतमस्तक प्रशासन*
*एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए नदियों में बेखौफ होकर रेत का उत्खनन किया जा रहा है और शासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है बावजूद प्रशासन मौन धारण किया है। कार्रवाई न होने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफिया के आगे प्रशासन नतमस्तक है जिसके कारण माफिया बिना अनुमति रेत का अवैध कारोबार चला रहे है गुर्गों और गुंडों के दम पर अवैध कारोबार चल रहा है बताया गया है कि अधिकांश कर्मचारी जिला बदर अपराधिक प्रवृत्ति के रेत के अवैध कारोबार में लगे है ग्रामीणों को धमकी देकर अवैध तरीके से गांव की नदियों से रेत निकालकर बड़े पैमाने पर बेचकर शासन को चूना लगा रहे हैं पुलिस माइनिंग राजस्व विभाग मौन धारण किया है जिससे रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद है।*
*थाना माइनिंग फिक्स*
*कटनी व उमरिया जिले में रेत माफिया के द्वारा नियम कायदों को दरकिनार कर अवैध तरीके से कारोबार चल रहे हैं। थाना और माइनिंग विभाग को फिक्स करके शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं वहीं प्रशासन की मौन स्वीकृति से माफियाओं के हौंसले बुलंद है वहीं रेत के अवैध कारोबार से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।*

Post a Comment