पुलिसकर्मी रुपेश यादव के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें घायल एवं लहूलुहान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।


 

पुलिसकर्मी रुपेश यादव के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें घायल एवं लहूलुहान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार



कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :थाना कोतवाली पुलिस ने एफआरव्ही ड्यूटी में तैनात आरक्षक के साथ अभद्रता, मारपीट तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद होने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।


दिनांक 21 जून 2026 की रात्रि लगभग 2 बजे एफआरव्ही-05 में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रूपेश यादव को गांधी स्कूल के पीछे चाण्डक चौक क्षेत्र से एक इवेंट प्राप्त हुआ। मौके पर पहुंचे आरक्षक को कॉलर द्वारा बताया गया कि गप्पू उर्फ पारस बर्मन एवं उसके साथियों ने गाली-गलौज कर उत्पात मचाया और वहां से भाग गए हैं।


इवेंट से लौटते समय आजाद चौक के पास एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम पारस उर्फ गप्पू बर्मन, अभिलाष उर्फ अब्बू सेन एवं गणेश उर्फ गन्नू रजक बताए। घटना के संबंध में जानकारी लेने पर तीनों आरोपियों ने एकराय होकर आरक्षक के साथ अभद्रता की, शासकीय कार्य में बाधा डाली तथा मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने किसी नुकीली वस्तु से वार कर आरक्षक को घायल कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई और रक्तस्राव होने लगा। एफआरव्ही के पायलट द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।


आरक्षक रूपेश यादव की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 679/2026 पंजीबद्ध किया गया.


मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से पुलिस टीम ने आरोपियों को बोहता बायपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद हुए, जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया। 


*गिरफ्तार आरोपी*

पारस बर्मन उर्फ गप्पू बर्मन , निवासी बाबली टोला, मरही माता मंदिर के पास, आजाद चौक, कटनी

अभिलाष उर्फ अब्बू सेन , निवासी कैलवारा फाटक, कटनी

गणेश उर्फ गन्नू रजक , निवासी हीरापुर कौड़िया, थाना एनकेजे, कटनी



वहीं आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत 21 जून को घटित हुई उक्त घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी आखिरकार 24 जून को, लगभग दो-तीन दिन बाद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों के पैरों में नई पट्टियां बंधी हुई दिखाई दीं तथा वे चोटिल अवस्था में नजर आए।



Post a Comment

Previous Post Next Post