जंक्शन बार एंड रेस्टोरेंट पर सीएसपी का छापा, कई लोग पकड़े गए, अवैध बार सील


 

जंक्शन बार एंड रेस्टोरेंट पर सीएसपी का छापा, कई लोग पकड़े गए, अवैध बार सील

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे बार और शराबखानों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम बड़ी दबिश दी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जंक्शन बार एंड रेस्टोरेंट में सीएसपी कटनी के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापा मारकर कई लोगों को शराब का सेवन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



जानकारी के अनुसार, उक्त बार में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर सीएसपी कटनी ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए परिसर की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई लोग शराब पीते मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली थाना पहुंचाया। वही CSP कटनी के द्वारा बताया गया की आबकारी विभाग को भी सूचित किया गया है 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर को खाली कराया और अवैध रूप से संचालित बार को बंद कर सील कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छापामार कार्रवाई के दौरान सीएसपी कटनी, कोतवाली पुलिस का बल तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post