RTO कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी का बढ़ता दखल, दलालों के सहारे चल रहा काम? आम लोगों ने उठाए सवाल—बिना दलाल के काम कराना मुश्किल, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल


 

RTO कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी का बढ़ता दखल, दलालों के सहारे चल रहा काम?

आम लोगों ने उठाए सवाल—बिना दलाल के काम कराना मुश्किल, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । कटनी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार कार्यालय में कई महत्वपूर्ण कार्यों में एक निजी व्यक्ति की सक्रिय भूमिका दिखाई देती है, जबकि सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

चर्चा का विषय बने निजी कर्मचारी (पूर्व मे कंपनी के अधीन थे टेंडर खत्म होने पर वे अब भी RTO ऑफिस मे कार्यरत  है )को लेकर लोगों का कहना है कि कार्यालय के अधिकांश कार्यों में उनकी भूमिका नजर आती है। वहीं आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि कार्यालय में दलालों का जमावड़ा बना रहता है और आम नागरिकों के लिए बिना किसी बिचौलिए के अपना काम कराना कठिन हो गया है।

सूत्रों का दावा है कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी दस्तावेज और अन्य कार्यों के लिए दलालों के माध्यम से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। लोगों का आरोप है कि निर्धारित शुल्क से अधिक रकम लेकर कार्य कराए जाते हैं, जिससे आम नागरिक आर्थिक रूप से परेशान होते हैं।

स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यालय में नियमित उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि अधिकांश व्यवस्थाएं कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों के भरोसे संचालित होती दिखाई देती हैं, जिससे कार्यालय की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

 यदि कार्यालय में वास्तव में किसी निजी व्यक्ति से सरकारी कार्य कराए जा रहे हैं या दलालों के माध्यम से कार्यों का संचालन हो रहा है, तो यह जांच का विषय है। ऐसे में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी और नियमसम्मत सेवाएं मिल सकें।







खबरों के लिए सम्पर्क करे -8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post