MGM अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत, परिजनों ने उपचार में लापरवाही के लगाए आरोप



MGM अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत, परिजनों ने उपचार में लापरवाही के लगाए आरोप

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी । शहर के एक निजी MGM अस्पताल में पथरी के इलाज के दौरान 23 वर्षीय युवती की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और पुलिस में लिखित शिकायत देने की बात कही है।



जानकारी के अनुसार, विजयराघवगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवती फ़िज़ा परवीन को सोमवार शाम पथरी के ऑपरेशन के लिए MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसे चिकित्सक नियंत्रित नहीं कर सके। इसके बाद युवती की मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में डॉ. किरण की देखरेख में उपचार किया जा रहा था। युवती की मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post