निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों का नगर निगम में हंगामा, आयुक्त से मिलने पहुंचे दर्जनों कर्मचारी
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार :नगर निगम कटनी में आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को आधा सैकड़ा से अधिक निकाले गए कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने का प्रयास किया। कर्मचारियों के पहुंचने से निगम कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
गौरतलब है कि हाल ही में नगर निगम से जुड़े लगभग 70 आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्यमुक्त किए जाने की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप लगाए गए थे कि कुछ कर्मचारी नियमित रूप से कार्य किए बिना ही वेतन प्राप्त कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत थे।
सोमवार को निगम पहुंचे कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें बिना पर्याप्त सुनवाई के हटाया गया है और उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने आयुक्त से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया। इससे पहले भी कर्मचारियों की ओर से नगर निगम को एक ज्ञापन सौंपा गया था, जिसकी निर्धारित अवधि पूरी हो चुकी है।
अब इस पूरे मामले में नगर निगम प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजर है। वहीं, यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यप्रणाली में अनियमितताएं थीं तो उनकी समय रहते निगरानी और जिम्मेदारी किसकी थी। मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
"गौरतलब है कि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं नगर निगम कटनी के आयुक्त ने अब तक चुप्पी साध रखी है। मामले को लेकर दोनों अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।"
खबरों के लिए सम्पर्क करे :☎️ 8989601972, 📞9977535212


Post a Comment