सरकारी खजाने पर सरपंच-सचिव की मेहरबानी? पंचायत निधि से खरीदा गया 20 हजार का मोबाइल, उठे सवाल सिमरा कला ग्राम पंचायत का मामला, मोबाइल खरीद की आवश्यकता और वैधता पर चर्चा तेज

 


सरकारी खजाने पर सरपंच-सचिव की मेहरबानी? पंचायत निधि से खरीदा गया 20 हजार का मोबाइल, उठे सवाल


रीठी के सिमरा कला ग्राम पंचायत का मामला, मोबाइल खरीद की आवश्यकता और वैधता पर चर्चा तेज

कटनीन्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी


जिले में पंचायतों में शासकीय राशि के उपयोग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला रीठी जनपद की सिमरा कला ग्राम पंचायत का है, जहां पंचायत निधि से करीब 20 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इस खरीद को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि आखिर यह मोबाइल किसके उपयोग के लिए खरीदा गया, इसकी प्रशासनिक आवश्यकता क्या थी और क्या इसके लिए सक्षम स्तर से अनुमति ली गई थी।

यदि मोबाइल की खरीद शासन के नियमों और पंचायत की स्वीकृत कार्ययोजना के अनुरूप की गई है, तो इसका स्पष्ट रिकॉर्ड और औचित्य सार्वजनिक होना चाहिए। वहीं यदि यह खरीद नियमों के विपरीत हुई है, तो संबंधित सरपंच मुन्नी बाई और सचिव सुरेश शिवहरे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

जानकारों का कहना है कि पंचायत निधि का उपयोग केवल शासन द्वारा निर्धारित मदों और आवश्यक कार्यों पर ही किया जाना चाहिए। ऐसे में यह भी प्रश्न उठ रहा है कि यदि पंचायतों में मोबाइल खरीदने का प्रावधान है, तो जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में ऐसी खरीद क्यों नहीं की गई। यदि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होना चाहिए।

अब निगाहें जिला पंचायत प्रशासन पर टिकी हैं। जिले में सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए चर्चित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) इस मामले की जांच कर कार्रवाई करती हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। यदि खरीद नियमानुसार हुई है तो स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए, और यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर पंचायत निधि के दुरुपयोग पर रोक लगाना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।



खबर के लिए सम्पर्क करे -:9977535212

Post a Comment

Previous Post Next Post