चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस से छूट देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष कुमार । मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी ने 09 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से मुलाकात कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने डीईओ का पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान भी किया।
संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि संघ की ओर से प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के नाम जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस व्यवस्था से छूट दिए जाने की प्रमुख मांग रखी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने संघ की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित स्तर पर समाधान के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद मिश्रा, मनोज श्रीवास, सौरभ सिंह, राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश पौराणिक, कमलेश पांडेय, भागीरथ तिवारी (अध्यक्ष, स्थायी कर्मी संघ), धर्मेंद्र राज, बालकदास, अरुण मिश्रा, सतीश पटेल, अभिषेक सिंह मरावी, आयुष पांडेय, वर्षा देशमुख, सत्येंद्र कोरी, रामलोचन यादव सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment