मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी ने कलेक्टर आशीष तिवारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति नियम-2025 सहित विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग



      कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार :मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 15 जुलाई को संघ के द्वारा श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर समस्त विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी नवीन पदोन्नति नियम2025 के अनुपालन में कटनी जिले के चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने ई अटेंडेंस के संबंध में उचित समाधान हेतु समस्त विभागों में वरिष्ठता सूची जारी करने जाने जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने एवं विभागीय स्तर की समस्याओं के उचित समाधान हेतु मांग पत्र ज्ञापन सौंपा गया श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय ने अति शीघ्र निराकरण कराने हेतु सहयोग आश्वासन दिया है उक्त मुलाकात करने में संघ के पदाधिकारी अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष राकेश जसूजा कार्यकारी अध्यक्ष अजीमुद्दीन शाह नीलेश धर्मेंद्र राज राकेश पांडेय अभिषेक सिंह आयुष पांडेय नरेश राठौर सुशील यादव अन्य उपस्थित रहे।






खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post