देखती रही कोतवाली पुलिस, जिला अस्पताल में सिविल सर्जन यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे नारे आरोप: गलत इलाज से युवती की मौत के बाद बजरंग दल ने किया जिला अस्पताल का घेराव


 

देखती रही कोतवाली पुलिस, जिला अस्पताल में सिविल सर्जन यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे नारे

आरोप: गलत इलाज से युवती की मौत के बाद बजरंग दल ने किया जिला अस्पताल का घेराव

कटनी/आशीष चौधरी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । बुधवार को जिला अस्पताल में उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई, जब परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक14 वर्षीय युवती स्नहेा शुक्ला की मौत के लिए कथित रूप से गलत इलाज को जिम्मेदार ठहराते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल का घेराव किया और सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में विरोध जारी रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शन के दौरान सिविल सर्जन के विरोध में लगातार मुर्दाबाद के नारेबाजी होती रही।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जागृति कालोनो निवासी युवती की मौत जिला अस्पताल में लापरवाही एवं गलत उपचार के कारण हुई है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

खबर लिखने तक सेकड़ो की संख्या मे बजरंग दल सदस्य के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहा है 





खबर के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post