लघु वेतन कर्मचारी संघ का बड़ा ऐलान, पदोन्नति व नियमितीकरण की लड़ाई होगी तेज
न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :-मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के "सशक्त संगठन संकल्प अभियान–2026" के अंतर्गत आज संभागीय मुख्यालय जबलपुर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में एक महत्वपूर्ण संभागीय सम्मेलन एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संघ के यशस्वी प्रांताध्यक्ष माननीय महेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
संभागीय मुख्यालय के गरिमामई कार्यक्रम में संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। साथ ही कर्मचारियों की वर्षों से लंबित ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर आगामी आंदोलन एवं संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से चतुर्थ श्रेणी के सभी पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करने, पदोन्नति में सीपीसीटी की बाध्यता समाप्त करने, कार्यभारित एवं स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य कर्मचारी हितैषी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रदेश स्तर पर अब तक किए गए प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान नवगठित संभागीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा सभी पदाधिकारियों ने संगठन को तहसील ब्लॉक स्तर से और जिलों में समस्त विभागों में मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया एवं कर्मचारी हितैषी मुद्दों संघ के उत्कृष्ट कार्य करने हेतु संभागीय शाखा जबलपुर के द्वारा संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रचार सचिव पूर्णेश उइके एवं उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम को फूलमाला पहनाकर शाल श्रीफल देकर कर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में संघ के प्रदेश महामंत्री अजय दुबे उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम प्रांतीय कोषाध्यक्ष कमलेश पटेल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही
कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे, प्रशांत श्रीवास्तव, संजय रजक, सुरेश वाल्मीकि, रोहित कुशवाहा, ओमप्रकाश पनगरहा, नरेश कुलस्ते, दिवेंद्र पटेल, प्रेम नारायण ठाकुर, शंकर वानखेड़े, शिव नारायण साहू, चतुरु प्रसाद यादव, पुरुषोत्तम यादव, राजू महतो, हबीब खान, महबूब खान, सुधीर सोनी, सुनील पाठक, मनीष खरे मनोज श्रीवास राकेश जसूजा राकेश पांडेय नीलेश पौराणिक हरीश बेन अजीमुद्दीन शाह धर्मेंद्र राज लालचंद मल्लाह, नंदकिशोर केवट, सुरेश धूलिया, निशा बैगा, अमर बर्मन विजय प्रदीप रजक रामेश्वर बर्मन अनीता पांडे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी सम्माननीय पदाधिकारी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उक्त कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त संघ के संभागीय अध्यक्ष विपिन पिपरे ने किया।

Post a Comment