थानों में नहीं हो रही सुनवाई? फरियादी दर-दर भटकने को मजबूर
कटनी। जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को एक पीड़ित महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने से थाने भटकती रही, लेकिन उसे कहीं भी राहत नहीं मिलने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, एनकेजे थाना क्षेत्र के तिलक कॉलेज के पास स्थित पानी की टंकी के समीप एक महिला और एक पुरुष के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता गीता बाई वंस्कार शिकायत दर्ज कराने एनकेजे थाने पहुंचीं। पीड़िता का आरोप है कि वहां उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें थाने से लौटा दिया गया।
इसके बाद पीड़िता अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, कटनी पहुंचीं, जहां भी उन्होंने सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बावजूद अब तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम होती नजर आ रही है।
यदि पीड़िता के आरोप सही हैं तो यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Post a Comment