2 किलो 567 ग्राम गांजे के साथ मुकेश बैगा व प्रकाश राय गिरफ्तार, 33 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :-प्रभारी ढीमरखेडा महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में लगे दो व्यक्ति को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
घटना का सक्षिप्त विवरण.. दिनांक 19.07.26 को हमराह स्टाफ ढीमरखेडा पुलिस ग्राम खमतरा बिचुआ मोड मेनरोड में दो व्यक्ति अपनी अपनी गाडी लेकर खडे दिखे जो पुलिस को पास आते आचनक भागने लगा जो उसके संदेहस्पद होने से स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया कर उससे उनका नाम पता पूछा जो अपना आरोपी मुकेश पिता पांडू बैगा उम्र 28 साल निवासी ग्राम ताला थाना चंदिया का होना बताया जिसके कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम एक पल्सर मोटर सायकिल एंव प्रकाश राय पिता राजकुमार राय उम्र 21 साल निवासी ग्राम बडखेरा का होना बताया जिसके कब्जे से 1 किलो 327 ग्राम एक स्कूटी कुल मादक पदार्थ 2 किलो 567 ग्राम किमती 33000 रूपये एंव अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क 406/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. महिमा रघुवंशी व थाना स्टॉफ शामिल रहा है

Post a Comment