कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार -स्लीमनाबाद पुलिस स्टाफ को दिनांक 19/07/2026 को आरोपी से 01 किलो 420 ग्राम गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।
*घटना का विवरण*- दिनांक 19/07/2026 को स्लीमनाबाद पुलिस को रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान हाईवे से ग्राम लिगरी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का थैला लिए हुए दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर हड़बड़ाकर यहां वहां होने लगा जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह स्टॉफ के घेराबन्दी कर पकड़कर राहगीर साक्षियों की उपस्थिति में रोककर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ पर अपना नाम राजेश चौधरी पिता कोमल चौधरी उम्र 40 साल नि ग्राम पौनिया थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी का होना बताया संदेह होने पर थैला की तलाशी ली गई जिसमें रखे पीले रंग के थैला में सफेद पन्नी को खोलकर देखा जिसमें हरे रंग का पत्तीदार एवं बीज युक्त कसीली गंध वाला पदार्थ मिला जिसकी पहचान करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जो तौल पर कुल 01 किलो 420 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 15000/- रुपये को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 466/26 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

Post a Comment