*मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास 18.748 किलोग्राम गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार* *02 ट्रॉली बैग एवं 01 पिठ्ठू बैग से 18 पैकेट गांजा बरामद, अनुमानित कीमत ₹1.85 लाख*


*मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास 18.748 किलोग्राम गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार*

*02 ट्रॉली बैग एवं 01 पिठ्ठू बैग से 18 पैकेट गांजा बरामद, अनुमानित कीमत ₹1.85 लाख*




  कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कोतवाली थाना अंतर्गत  दिनांक 17-18.08.2026 की दरम्यानी रात्रि को कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के उद्देश्य से मुड़वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान मुड़वारा स्टेशन से सिविल लाइन की ओर जाने वाले मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में 02 ट्रॉली बैग एवं 01 पिठ्ठू बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया।


पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देखकर युवक दोनों ट्रॉली बैग मौके पर ही छोड़कर वहां से जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम योगेश यादव पिता जुगल किशोर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी गदाईपुर, थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) बताया।


युवक से उसके वहां खड़े होने तथा दोनों ट्रॉली बैग छोड़कर जाने का कारण पूछने पर वह घबराने लगा और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में युवक के साथ मिले 02 ट्रॉली बैग एवं 01 पिठ्ठू बैग की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैगों से कुल 18 पैकेट बरामद हुए। पैकेटों को खोलकर चैक करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।


मौके पर गांजे की तौल करने पर कुल 18.748 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹1,85,000/- (एक लाख पचासी हजार रुपये) है।


आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 908/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


*गिरफ्तार आरोपी-* 

योगेश यादव पिता जुगल किशोर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी गदाईपुर, थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम, हरियाणा।


*बरामदगी-* 

अवैध मादक पदार्थ गांजा – 18.748 किलोग्राम (कुल 18 पैकेट)

अनुमानित बाजार कीमत - 1,85,000/-

गांजा परिवहन में प्रयुक्त 02 ट्रॉली बैग एवं 01 पिठ्ठू बैग


थाना प्रभारी कोतवाली ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार आरोपी मूलतः गुरुग्राम, हरियाणा का निवासी है। आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था तथा इसे कहां पहुंचाने वाला था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की सप्लाई चैन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। 




खबरों के लिए सम्पर्क :898960197


Post a Comment

Previous Post Next Post