मंदार ज्वेलर्स के बाजू निर्माणाधीन भवन में हादसा, कोतवाली पुलिस क्षेत्र में मजदूर की मौत सराफा बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग बनी मौत का कारण, कोतवाली थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय मजदूर की जान गई



मंदार ज्वेलर्स के बाजू निर्माणाधीन भवन में हादसा, कोतवाली पुलिस क्षेत्र में मजदूर की मौत

सराफा बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग बनी मौत का कारण, कोतवाली थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय मजदूर की जान गई



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । कोतवाली थाना क्षेत्र मे झंडा बाजार के सराफा बाजार में मंगलवार को निर्माणाधीन भवन से गिरने के कारण 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक रैदास पिता फागूराम, हाल निवासी चुनकाई मोहल्ला, थाना एनकेजे क्षेत्र के रूप में बताई गई है।


जानकारी के अनुसार दीपक सराफा बाजार में मंदार ज्वेलर्स के बाजू में बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान वह करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त भवन का निर्माण ललित , संजय  और रंजन  द्वारा कराया जाना बताया गया है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और निर्माण स्थल पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मामले को लेकर कोतवाली पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के थाने में मौजूद नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।






खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post