शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा: 12 लाख का माल बरामद, दंपती गिरफ्तार; मंदिरों और सूने मकानों में चोरी की 12 वारदातें कबूलीं
एक आरोपी सिवनी जेल में बंद, बाल अपचारी फरार; विजयराघवगढ़ पुलिस ने स्विफ्ट कार समेत सोने-चांदी के जेवर किए जब्त
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त करते हुये चोरी के शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
विवरण – दिनांक 24, 25/07/2026 की दरम्यानी रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा विजयराघवगढ़ स्थित माता शारदा मंदिर के लगे 6-7 ताले तोड़कर मंदिर के गर्भग्रह के अंदर प्रवेश कर माता शारदा का चांदी का मुकुट, चांदी का छत्र एवं माता शारदा के गले में पहने हुये सोने का लाकिट, भगवान नरसिंह का मुकुट एवं छत्र एवं दान पेटी में रखे नगद रूपया चोरी किया गया, बदमाशों द्वारा साक्ष्य को खत्म करने के उद्देश्य से मंदिर में लगा सीसीटीव्ही कैमरा का डी.व्ही.आर. उखाड़कर ले गये, शारदा माता मंदिर की देख-रेख करने वाले प्रार्थी मुकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के खण्ड 305 (A), 331 (4) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कर पुलिस कप्तान श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार निर्देश पर पुलिस टीम तैयार की गई, जिसमें निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, थाना प्रभारी एन.के.जे. उनि रूपेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी उमरियापान उनि महेन्द्र जायसवाल, चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव, उनि सिद्धार्थ राय स्लीमनाबाद, उनि योगेश मिश्रा थाना माधवनगर, प्रधान आरक्षक मज्जू कोल, अंजनी झा, पप्पू प्रजापति, आरक्षक उमाकांत (बिलहरी), आरक्षक लोकेन्द्र (थाना माधवनगर) एवं सायबर सेल से आरक्षक अजय केवट को लगाया गया, उक्त टीम के द्वारा शारदा माता मंदिर के आस-पास आने-जाने वाले सभी रास्तों के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को चेक किया गया। घटना स्थल के पास संदिग्धों को मूमेंट चेक करने के सुराग इकट्ठा किये गये। सभी संदिग्धों से पूछताछ की गई। घटना स्थल के आस-पास तलाशी ली गई। पुलिस टीम के भरसक प्रयास एवं मुखबिर की सहायता से आज दिनांक 19/08/2026 के समय करीब 08:00 बजे सुबह एक संदिग्ध सफेद रंग की कार ग्राम पड़खुरी होते हुये मैहर तरफ जाने की सूचना मिलने पर निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुचकर घेरा बंदी कर संदिग्ध कार को रोककर चेक किया, कार में सवार प्रेमनगर तिलक कालेज निवासी राजा उर्फ मोहन साहू एवं उसकी पत्नी राजनंदनी साहू से बहुत ही बारीकी एवं सूझबूझ से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि माता शारदा मंदिर विजयराघवगढ़, ग्राम जिवारा, थाना बरही क्षेत्र का ग्राम पिपरिया एवं अन्य स्थानों पर चोरी किये गये सोने चांदी के जेबरात को मैहर तरफ बेचने के लिये जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा संदेही राजा उर्फ मोहन साहू एवं उसकी पत्नी राजनंदनी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने बताया की घटनाओं को स्वयं एवं अपने बाल अपचारी पुत्र तथा साथी आदी बर्मन जो ग्राम परसवारा विजयराघवगढ़ का निवासी है, वर्तमान में सिवनी जेल में चोरी के मामले में बंद है, चारों लोगों ने मिलकर कटनी जिला के कई स्थानों पर चोरी किये हैं, विजयराघवगढ़ पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपी राजा उर्फ मोहन साहू एवं उसकी पत्नी राजनंदनी साहू द्वारा अपने लड़का एवं साथी के साथी आदि बर्मन के साथ मिलकर चोरी किये गये सोने चांदी के जेबरात एवं वाहन स्विफ्ट डिजायर को जब्त किया गया है, दोनों आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया जा रहा है। बाल अपचारी फरार है एवं जिला जेल सिवनी में परिरूद्ध बदमाश आदि बर्मन को जिला जेल सिवनी से लाकर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। आरोपीयान से पूछताछ की जा रही है, और भी वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।
आरोपियों के नाम -
1. राजा उर्फ मोहन साहू पिता स्व. गोपाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज कटनी थाना एन.के.जे. जिला कटनी (म.प्र.) - गिरफ्तार
2- राजनंदनी साहू पति राजा उर्फ मोहन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज कटनी थाना एन.के.जे. जिला कटनी (म.प्र.) - गिरफ्तार
3- आदी उर्फ आदित्य बर्मन - सिवनी जेल में निरूद्ध
4. बाल अपचारी - फरार
आरोपी की तलास के स्थान - कटनी, इलाहाबाद, पन्ना, मैहर, सिवनी, सतना, दमोह
आरोपियों का तरीका वारदात - आरोपीगण एक वाहन में बैठकर चोरी करने के उद्देश्य से रवाना होते थे और मौके पर पहुचकर दो लोग ताला तोड़कर अन्दर घुसते थे और शेष दो लोग बाहर रखवाली करते थे और किसी के आने की आहट पाकर अंदर गये दो लोगों को सूचना देते थे। सभी आरोपी बंद स्थनों में चोरी करते थे।
आरोपियों के द्वारा स्वीकार की गई वारदातें -
1. थाना विजयराघवगढ़ के अपराध क्रमांक 318/26 शारदा माता मंदिर में भगवान के छत्र मुकुट, मंगलसूत्र एवं दान पेटी के पेसै।
2. थाना माधवनगर के अपराध क्रमांक 616/26 पिपरौंध में जैन मंदिर की दानपेटी से पैसे चोरी करने।
3. थाना बरही के अपराध क्रमांक 655/25 रामजानकी मंदिर से भगवान के मुकुट चोरी करना।
4. थाना कुठला चैकी बिलहरी के अपराध क्रमांक 567/26 हनुमान मंदिर से भगवान का मुकुट चोरी करना।
5. जिला सतना थाना उचेहरा के अपराध क्रमांक 265/26 राधाकृष्ण मंदिर से भगवान की बासूरी, सिक्के एवं चांदी का सामान चोरी करना।
6. जिला सतना थाना उचेहरा के अपराध क्रमांक 284/26 सत्य माता जी के मंदिर ग्राम पटिहट से भगवान के छत्र मुकुट आदि चोरी करना।
7. थाना विजयराघवगढ़ के अपराध क्रमांक 103/26 ग्राम जिवारा में सूने मकान के अंदर चोरी करना।
8. थाना एन.के.जे. कटनी के अपराध क्रमांक 125/26 ग्राम सरसवाही से सूने मकान के अंदर चोरी करना।
9. थाना एन.के.जे. कटनी के अपराध क्रमांक 211/26 शनि मंदिर के पास से सूने मकान के अंदर चोरी करना एवं जिला सिवनी के थाना बंडोल स्थित मंदिर एवं जिला दमोह के एक मंदिर से चोरी की वारदात करना।
आरोपियों से जब्त - 1. चांदी के तीन त्रिकोंणाकार मुकुट, 2. गोलाकार चांदी के दो छत्र, 3. चांदी का एक त्रिकोंणाकार मुकुट, 4. चांदी का एक कमरबंद, 5. चांदी की दो संतानसातें की चूड़ी, 6. चांदी की दो नग बोरा पायल, 7. चांदी की दो नग पतली पायल, 8. चांदी की 06 नग बिछिया, 9. सोने का लाकेट, 10. सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमती लगभग 12 लाख रूपया
आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड -
आरोपी- राजा उर्फ मोहन साहू के विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 31 अपराध पंजीबद्ध हैं।
आरोपी- राजनंदनी साहू के विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 09 अपराध पंजीबद्ध हैं।
आरोपी- आदी उर्फ आदित्य बर्मन के विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 09 अपराध पंजीबद्ध हैं।
बाल अपचारी -

Post a Comment