कटनी में छात्र हितों की आवाज पर बवाल, मार्च रोकने वाटर कैनन का इस्तेमाल शासकीय कॉलेजों की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ी एनएसयूआई की टीम


कटनी में छात्र हितों की आवाज पर बवाल, मार्च रोकने वाटर कैनन का इस्तेमाल

शासकीय कॉलेजों की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ी एनएसयूआई की टीम


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । छात्रों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को एनएसयूआई मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में विशाल छात्र अधिकार पैदल मार्च निकाला गया। सुभाष चौक से शुरू हुआ मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कचहरी चौक स्थित तहसील कार्यालय की ओर बढ़ा।  बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।


प्रदर्शनकारियों ने छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने, कटनी में पीपीपी मॉडल के स्थान पर शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं लॉ कॉलेज खोलने तथा लीड तिलक कॉलेज को स्वायत्त कॉलेज का दर्जा देने सहित अन्य मांगें उठाईं।



मार्च को तहसील कार्यालय(पुरानी )तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़कर ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।


वाटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारियों के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें मुचलके पर रिहा किए जाने की जानकारी सामने आई।


एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा 






खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post