गांजा लेकर भाग रहा था वीरेन्द्र पटेल, ढीमरखेड़ा पुलिस ने दबोचा; 292 ग्राम बरामद

 गांजा लेकर भाग रहा था वीरेन्द्र पटेल, ढीमरखेड़ा पुलिस ने दबोचा; 292 ग्राम बरामद




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने ग्राम पौड़ीकला बी में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 292 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये है, बरामद किया है।

घटना का विवरण- दिनांक 23.08.2026 को थाना ढीमरखेड़ा पुलिस टीम जुर्म-जायरा एवं अपराध पतासाजी के दौरान ग्राम पौड़ीकला बी में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वीरेन्द्र पटेल पिता रामविशाल पटेल, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम पौड़ीकला बी बताया। गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर उसके पहने हुए वस्त्र के अंदर से एक सफेद रंग की पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें हरे रंग की कली एवं डंठल जैसी अवैध मादक पदार्थ गांजा सदृश वस्तु रखी हुई थी।

बरामद पदार्थ का तौल कराने पर कुल मात्रा 292 ग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,000 रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई

मामले में थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 486/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत आरोपी वीरेन्द्र पटेल के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972


Post a Comment

Previous Post Next Post