निवार में बाड़ी में उगा रखा था गांजा, 30 किलो 790 ग्राम हरे पौधे जब्त
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निवार चौकी क्षेत्र में गांजे के पौधे उगाने वाले आरोपी अनिल गोस्वामी पिता रामराज गोस्वामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी निवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को भ्रमण के दौरान माधवनगर पुलिस टीम निवार चौकी क्षेत्र में आरोपी की बाड़ी पहुंची। पुलिस को अचानक देखकर आरोपी घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाड़ी में गांजे के पौधे लगाए जाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खेत-बाड़ी में लगे गांजे के पौधों को जब्त किया, जिनका कुल वजन करीब 30 किलो 790 ग्राम बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
खबरों के लिए सम्पर्क :8989601972

Post a Comment