जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी - नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत संचालित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बड़वारा में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त है।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर अथवा ऑनलाइन पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
चयन परीक्षा में वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हों, जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सहित) के बीच हो। साथ ही अभ्यर्थी कटनी जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा जिस विद्यालय में वह अध्ययनरत है, वह भी कटनी जिले में स्थित होना आवश्यक है।

Post a Comment