*जनसुनवाई में कटनी पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश




*जनसुनवाई में कटनी पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*


कटनीन्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य,  DSP सुश्री शिवा पाठक , एसडीओपी वि.गढ श्री धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं  को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 


जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि/प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित होने पर, आवेदको को संबंधित विभाग में जाने की समझाइश भी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post